29.7 C
Jharkhand
Sunday, May 24, 2026

बिहार में 33 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी, 2 को फांसी की सजा : एडीजी लॉ एंड ऑर्डर…

बिहार: पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी जानकारी साझा की।

एडीजी ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक 676 व्यक्तियों के खिलाफ सीसीए की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जिनमें से 252 लोगों के खिलाफ आदेश पारित हो चुका है। वहीं गंभीर आपराधिक मामलों में 33 हजार से अधिक अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा आपराधिक मामलों की सुनवाई के दौरान दो अपराधियों को फांसी की सजा भी सुनाई गई है। इसके अलावा सांप्रदायिक घटनाओं, हर्ष फायरिंग और पुलिस पर हमले के मामलों में 1100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

मुख्यमंत्री आवास के पीछे शराब की बोतल मिलने के मामले पर एडीजी ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं बिहार में पुलिस द्वारा किसी विशेष जाति को निशाना बनाकर एनकाउंटर किए जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु कुमार ने कहा कि “पुलिस की कोई जाति नहीं होती। पुलिस जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती। आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो कार्रवाई जरूरी होगी, पुलिस उसे करने के लिए स्वतंत्र है।”

spot_img
Video thumbnail
पुरुषोत्तम मास में श्री मदभागवत कथा 25 से 31 तक जियलगढ़ा कंगालों में हो रहा है आयोजन...
02:53
Video thumbnail
झरिया कोयरीबांध में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई घायल मामला पहुंचा थाना,जांच शुरू
07:25
Video thumbnail
जमुआ:महज 4000 के लिए विवाहिता को मारने का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी..!
02:53
Video thumbnail
12 घण्टे बिजली कट से आक्रोशित लोगों ने किया पावर हाउस का घेराव,मौके पर रागिनी सिंह ने दी चेतावनी...
05:55
Video thumbnail
पटना : नो टोबैको डे पर IMA का जागरूकता मार्च, “टोबैको को ना, लाइफ को हां” का डॉक्टरों ने दिया संदेश.
01:57
Video thumbnail
2027 के पंचायत चुनाव में कैसे भाजपा मारेगी बाजी! अनुशासन हीनता को ले कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत..
04:43
Video thumbnail
महिलाओं को दूसरी क़िस्त कब देगी सरकार,कहीं खजाना खाली तो नही,तेजस्वी का बड़ा तंज...
00:50
Video thumbnail
CJP Zen G को भड़काने की साजिश या सिर्फ व्यंग्य?पाकिस्तान-बांग्लादेश से 63%फॉलोअर्स बड़ी साजिश तो नही!
03:20
Video thumbnail
सर्जिकल ICU बना तंदूर! मरीजों को घर से पंखा लाकर झलने को मजबूर परिजन,SNMMCH प्रबंधन कब लेगा संज्ञान?
02:07
Video thumbnail
टाईगर जयराम महतो की भावुक अपील,किडनी बेच दो आंख बेच दो लेकिन जमीन मत बेचो...
01:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!