26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

विस्थापितों की समस्या को लेकर रणविजय सिंह के नेतृत्व में बीसीसीएल (BCCL) सीएमडी से वार्ता

गोल्डन पहाड़ी, गोकुल पार्क विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने रखा अपना पक्ष, शिफ्टिंग अलाउंस बढ़ाने का मिला सकारात्मक आश्वासन

धनबाद, 20 मई: गोल्डन पहाड़ी और गोकुल पार्क के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह के नेतृत्व में बीसीसीएल (BCCL) के सीएमडी श्री सिमरन दत्ता के साथ कोयला भवन में महत्वपूर्ण वार्ता हुई। वार्ता का मुख्य फोकस शिफ्टिंग अलाउंस में वृद्धि और विस्थापितों के पुनर्वास से जुड़ी समस्याएं रहीं।

विस्थापितों के प्रति परिवार को ₹20,000 शिफ्टिंग अलाउंस, बढ़ाने का मिला आश्वासन

बीसीसीएल (BCCL) द्वारा वर्तमान में विस्थापित परिवारों को ₹20,000 का शिफ्टिंग अलाउंस दिया जा रहा है। लेकिन प्रतिनिधि मंडल की ओर से इसे अपर्याप्त बताते हुए बढ़ाने की मांग की गई, जिस पर सीएमडी सिमरन दत्ता ने सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही अन्य मांगों और विस्थापन नीतियों को लेकर भी बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें : झरिया ब्रेकिंग: भागा मोड़ पर युवक की रॉड और दांत से काटकर हत्या

धरने और विरोध के बाद हुई पहल

गौरतलब है कि हाल ही में गोल्डन पहाड़ी विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एनटीसीटी कार्यालय के समक्ष विस्थापितों ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान बीसीसीएल (BCCL) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी और उनकी गलत विस्थापन नीति का विरोध किया गया था। उसी के परिणामस्वरूप यह वार्ता संभव हो पाई।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे कई सक्रिय सदस्य

विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में निम्न प्रमुख सदस्य शामिल थे:

  • शिव कुमार सिंह

  • भोला साहनी

  • जीतेन्द्र निषाद

  • गुड्डू पासवान

  • आलोक राज

  • समित सिंह

  • मनीष राय

  • सुनील देव पासवान

  • विकाश निषाद

  • बुलेट राय

इन सभी ने मिलकर विस्थापितों की समस्याओं को सीएमडी के समक्ष गंभीरता से रखा।

रणविजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस वार्ता से विस्थापित परिवारों को उम्मीद की एक किरण मिली है। बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि व्यवहारिक स्तर पर समाधान कब और कैसे लागू होता है

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular