42.3 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

झरिया ब्रेकिंग: भागा मोड़ पर युवक की रॉड और दांत से काटकर हत्या

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग जाम,

झरिया, 20 मई: झरिया थाना क्षेत्र के भागा मोड़ के पास उस समय हड़कंप मच गया जब शौचालय के बगल बने एक कमरे से एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की खबर सामने आई। मृतक की पहचान बबलू रजक के रूप में हुई है, जो भागा मोड़ इलाके का ही रहने वाला था।

लोहे की रॉड और दांत से काटकर की गई निर्मम हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की हत्या लोहे की रॉड से वार कर और दांतों से काटकर की गई है। चेहरे पर गहरे जख्म और चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई है।

परिजनों ने लगाया पप्पू नामक युवक पर हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने पप्पू नामक मुस्लिम युवक पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बबलू और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

आक्रोशित लोगों का सड़क पर प्रदर्शन

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। झरिया पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : चैनपुर साइडिंग में सीसीएल (CCL) कर्मी की पटरी में कटकर दर्दनाक मौत

झरिया में हुई यह सनसनीखेज हत्या ने इलाके को दहला कर रख दिया है। स्थानीय लोग न्याय और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले को सुलझा पाती है।

spot_img
Video thumbnail
18 April 2026
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
18 April 2026
03:07
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04
Video thumbnail
सोनारडीह में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
01:07
Video thumbnail
गिरिडीह में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौ'त, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!