29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

सारण में शिक्षक का अपहरण, स्कॉर्पियो सवार अपराधी फरार…

छपरा: सारण जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के अपहरण की घटना सामने आई है। विद्यालय जा रहे शिक्षक को स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने अगवा कर लिया और उनकी बाइक भी साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपा थाना क्षेत्र के पियनो गांव निवासी 35 वर्षीय शिक्षक कुंदन कुमार अपने पदस्थापित विद्यालय, बनियापुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे बाइक से जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ता रोका। इसके बाद वाहन को तिरछा खड़ा कर अपराधी नीचे उतरे और जबरन शिक्षक को स्कॉर्पियो में बैठाकर बनियापुर की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बनियापुर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अब तक शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इस संबंध में बनियापुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अनुसंधान जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई अहम सुराग मिल सके।
फिल्मी अंदाज में हुए इस अपहरण की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular