35.5 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पुत्रवधू और ड्राइवर के साथ हुई बदसलूकी …

IMG 20251003 WA0007

झारखंड:गिरिडीह से रांची जा रहे झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के पुत्रवधू के साथ मारपीट और बदतमीजी की गंभीर घटना सामने आई है।

यह मामला हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर पूजा पंडाल के पास का है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्को मौजूद थीं। इसी दौरान दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में गाड़ी फँस गई। ड्राइवर ने लोगों से रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन तभी विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गाड़ी रोककर मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर खुद बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्को ने बयान दिया है। उनका कहना है
“मैं तीसरी से अपने ससुराल से रांची लौट रही थी। अमृत नगर पूजा पंडाल के पास यह घटना हुई। पहले मेरे ड्राइवर को मारकर बुरी तरह जख्मी किया गया, फिर जब मैं बीच-बचाव करने उतरी तो मेरे साथ भी गाली-गलौज और बदतमीजी की गई।”

इस मामले में दर्ज एफआईआर में साफ लिखा गया है कि उनके और ड्राइवर के साथ मारपीट व बदसलूकी हुई। घटना की शिकायत जब बड़े अधिकारियों तक पहुँची, तो पूरे पूजा समिति के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।

हालांकि इस पूरे प्रकरण पर जब मुफस्सिल थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और चुप्पी साध ली।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन यह घटना विपक्ष के नेता के परिवार से जुड़ी होने के कारण अब राजनीतिक रंग भी लेती दिख रही है।

spot_img
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!