18.3 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार रुपये, CM नीतीश करेंगे ट्रांसफर…

पटना:बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी महिला रोजगार सृजन योजना के तहत आज शुक्रवार को राज्य की 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की दूसरी किस्त ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10:30 बजे पटना स्थित ‘संकल्प’ (1, अणे मार्ग) से इस राशि को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे।

 कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर

इस चरण में सरकार कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर कर रही है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

पहले भी हुई थी बड़ी ट्रांसफर प्रक्रिया

इससे पहले 26 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई थी।

योजना का उद्देश्य

  • हर घर की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता।
  • जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य शर्त।
  • योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मिल रहा है।

अब तक शहरों से भी 10 लाख से अधिक नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो योजना की लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

आगे भी आएंगी किस्तें

राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि:

  • 6 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को भी खातों में राशि भेजी जाएगी।
  • यह प्रक्रिया दिसंबर 2025 तक चरणबद्ध रूप से जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular