30.5 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, उपद्रवियों की खैर नहीं…

जमुआ:गिरिडीह जिले के खरगडीहा स्थित श्री श्री 108 लंगेश्वरी बाबा (लंगटा बाबा) के समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में न केवल गिरिडीह जिले के आसपास के क्षेत्रों से, बल्कि झारखंड के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु बाबा की समाधि पर चादरपोशी करने पहुंचते हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 जनवरी 2026 को बाबा का समाधि पर्व मनाया जाएगा। वहीं, समाधि पर्व की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को पालकी यात्रा के साथ होगी, जबकि 3 जनवरी से मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

समाधि पर्व एवं मेले को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने बताया कि मेला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क मार्गों पर रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष भी मेला के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमलजी, अंचलाधिकारी नरेश वर्मा, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular