धनबाद:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र के राधा ग्राम बड़बाद में आज कलश जल यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का शुभारंभ हुआ।
कथा वाचक पंडित कौस्त्वय बल्लभ शास्त्री के श्रीमुख से यह तीन दिवसीय कथा प्रवचन आयोजित किया जा रहा है।
कृष्ण कथा का शुभारंभ आज शाम 4 बजे से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
ग्राम राधा बड़बाद के ग्रामीणों ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस कृष्ण मधुर कथा में सम्मिलित होकर भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का लाभ उठाएँ तथा ग्रामवासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।






















