25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, बिना हेलमेट और नशे में ड्राइव करने वालों पर सख्त कार्रवाई…

धनबाद: सरायढेला मोड़ पर सोमवार को धनबाद यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की जांच के साथ-साथ ड्रंक एंड ड्राइव (नशे की हालत में वाहन चलाने) की जांच भी की गई। अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी लव कुमार कर रहे हैं।

अभियान के तहत अब तक 30 से अधिक दोपहिया वाहनों की जांच की जा चुकी है। जिन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात नहीं थे या जो बिना हेलमेट के पाए गए, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कई वाहनों का चालान काटा गया है और कुछ को जब्त भी किया गया है।

साथ ही, नशे में वाहन चला रहे लोगों की मौके पर ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल जांच की गई। दोषी पाए जाने पर उन्हें थाने लाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी लव कुमार ने कहा कि अभियान का मकसद सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। हेलमेट जीवन बचाता है और नशे में ड्राइव करना जानलेवा हो सकता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और वाहन के सभी कागजात साथ रखें।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular