36.5 C
Jharkhand
Thursday, April 23, 2026

साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद नागर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा…

धनबाद: भूदा स्थित विवाह वाटिका में रविवार, 15 मार्च 2026 को खोरठा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं झारखंड आंदोलनकारी विश्वनाथ प्रसाद नागर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आकाश रवानी ने कहा कि स्वर्गीय नागर साहब केवल चंद्रवंशी समाज ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपनी साहित्य साधना के माध्यम से झारखंडी सभ्यता और संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि नागर जी की लिखी किताबें आज भी लोगों में नई ऊर्जा और प्रेरणा भरती हैं। साहित्य और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें देश स्तर पर कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया, लेकिन इसके बावजूद उनका जीवन बेहद सादा और सरल रहा।

श्रद्धांजलि सभा में उनके चाहने वाले और समर्थक विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय रवानी, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु रवानी, पिंटू रवानी, सुनील रवानी सहित कई लोग उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
अब नही चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी ! धनबाद DC के सामने MLA एवं अभिभावकों ने लगाई आरोपों की झड़ी...
11:40
Video thumbnail
बिजली पानी की समस्या और निजी स्कूलों की लूट की शिकायत रागिनीं सिंह ने उपायुक्त से की ...
02:45
Video thumbnail
भाजपा वाले बंगाल में पिकनिक मनाने जा रहे हैं, मैं भी जाऊंगा और उनको रसगुल्ला खिलाकर भेजूंगा:इरफान
01:29
Video thumbnail
पटना पुलिस ने किया आपराधी का इनकाउंटर,लूट कांड के आरोपी दिलीप को टांग में मारी गयी गोली
02:40
Video thumbnail
धनबाद में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, इंडी गठबंधन का पुतला दहन
02:55
Video thumbnail
बरवाअड्डा से बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद
02:27
Video thumbnail
गोविंदपुर:जमीन विवाद में मारपीट के आरोपियों पर नही हुई कार्रवाई,पीड़ित ने दी आंदोलन की चेतावनी...
02:52
Video thumbnail
रामगढ़ में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट की घटना को दिया अंजाम, ऑनर ने पिस्टल छीना.
01:52
Video thumbnail
सिंगर सतीश दास का यह गाना खूब मचा रहा है धूम, हर शादी विवाह में खूब लग रहे हैं ठुमके...
00:59
Video thumbnail
गोविंदपुर के आमघाटा तालाब अतिक्रमण का मामला सिंदरी विधायक के पास पहुंचा
02:16

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!