25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

झरिया में तीन युवकों की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, लापता युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

Dhanbad News: झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र में तीन युवकों की बेल्ट और डंडे से पिटाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद तीनों युवकों के लापता होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों ने युवकों की सकुशल बरामदगी की मांग की

परिजनों के अनुसार लापता युवकों की पहचान मिहिर मल्लिक, जयदेव मल्लिक और विक्की मल्लिक के रूप में हुई है। तीनों रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ बस्ती, कतरासगढ़ के निवासी बताए गए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक चासनाला बस्ती स्थित रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चिंता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित मारपीट के वीडियो को देखने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। इसके बाद वे पाथरडीह थाना पहुंचे और पुलिस से तीनों युवकों की सकुशल बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में पाथरडीह थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि पुलिस ने अब तक मामले में किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

झरिया में तीन युवकों की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, लापता युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने जांच जारी होने की कही बात

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और लापता युवकों के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही युवकों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। समाचार लिखे जाने तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें: झरिया में 93 साल पुरानी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने खींचा आस्था का रथ

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular