30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

राजगंज–दलूडीह हाईवे पर बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल…

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दलूडीह हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान दलूडीह पंचायत के निमकीटांड निवासी तिलकधारी सिंह की पत्नी फुलिया देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलिया देवी जंगल से जलावन की लकड़ी काटकर हाईवे पार कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद मोटरसाइकिल सवार और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को राजगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular