31.4 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

मिस्टर एंड मिस ग्रैंड फिनाले सीजन–3 का आयोजन, युवाओं को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच…

धनबाद: धनबाद जिले के द वेडिंग वेल्स परिसर में मिस्टर एंड मिस ग्रैंड फिनाले सीजन–3 (झारखंड्स राइजिंग टैलेंट) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहाँ वे मॉडलिंग, अभिनय, फैशन डिज़ाइनिंग या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित कर सकें।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के टैलेंट हंट कार्यक्रम आमतौर पर मुंबई जैसे बड़े शहरों में आयोजित किए जाते हैं, जहाँ से कई कलाकारों को बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में अवसर मिलते हैं। अब उसी तर्ज पर धनबाद में इस पहल की शुरुआत की गई है, ताकि झारखंड के युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैंप वॉक, आत्म-परिचय और विभिन्न राउंड्स के माध्यम से युवाओं ने अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। दर्शकों और निर्णायक मंडल ने भी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।
इस आयोजन ने न सिर्फ युवाओं को एक नया प्लेटफॉर्म दिया, बल्कि झारखंड में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

spot_img
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular