28.9 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

कर्माटांड़ ईदगाह मोड़ पर अज्ञात बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल…

जामताड़ा: बुधवार शाम जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस सनसनीखेज घटना में गोली लगने से इरशाद अंसारी (पिता – शमसुद्दीन अंसारी), ग्राम केंदुआतार निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इरशाद की दुकान घटनास्थल पर ही है। वह दुकान के पास ठेला के समीप खड़ा होकर चाट खा रहा था, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई और एक गोली उसे लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के व्यस्त समय में गोलियों की आवाज सुनते ही लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में बाजार एवं आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फायरिंग की पूरी घटना किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में गोलियों की आवाज और लोगों में मची भगदड़ साफ देखी जा सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

spot_img
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10
Video thumbnail
गोविन्दपुर भीतिया मारपीट मामले के आरोपी ने सुनाई घटना की असली वजह आप भी सुनिए...
04:20
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular