13.4 C
Jharkhand
Saturday, December 6, 2025

झारखंड-बिहार के 50 सीए टैक्स चोरी में संलिप्त, ₹2000 करोड़ का घोटाला उजागर…

रांची :राजनीतिक चंदे की आड़ में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की जांच में खुलासा हुआ है कि गुजरात की “आम जनमत पार्टी” को चंदा देकर टैक्स में हेराफेरी की गई, जिसमें झारखंड और बिहार के लगभग 50 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (CAs) की संलिप्तता पाई गई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के करीब 500 हाई-पैकेज आईटी प्रोफेशनल्स ने मिलकर पार्टी को लगभग ₹2000 करोड़ का चंदा दिया। इसके बाद पार्टी ने 5% कमीशन काटकर शेष राशि नगद में दाताओं को लौटा दी। इस पूरे प्रकरण में CAs ने न केवल इन प्रोफेशनल्स को स्कीम में शामिल करने में मदद की, बल्कि खुद भी टैक्स लाभ उठाया।

कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने लौटी हुई नगद राशि अपने निजी खातों में जमा की, जबकि कई ने इसे अपने माता-पिता या रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया। पूछताछ में कुछ सीए ने गड़बड़ी स्वीकार की है।

आयकर विभाग ने इस मामले में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) को पत्र भेजकर दोषी सीए के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है। जानकारी के अनुसार, इनमें से कई सीए देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

यह मामला राजनीतिक दलों के माध्यम से हो रही फंडिंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है और टैक्स कानूनों के दुरुपयोग की गंभीर तस्वीर पेश करता है।

 

Video thumbnail
पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,30 लाख की अवैध विदेशी शराब के साथ कई गिरफ्तार...
03:05
Video thumbnail
धनबाद:महाजाम से निजात का मसौदा तैयार,ऊपर बाजार गोविंदपुर मोड़ होगा बंद,ट्रैफिक DSP ने नागरिक समिति
04:43
Video thumbnail
रांची:सीएम हेमंत सोरेन MPMLA कोर्ट में हुयें पेश, व्यक्तिगत पेशी से छूट,12 दिसंबर को अगली सुनवाई...
01:29
Video thumbnail
JP नड्डा ने बाबा बैजनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना...
00:53
Video thumbnail
SNMMCH के अच्छे दिन आएंगे:1000 बेड ,250 MBBS और 100 PG की सीटें होंगी,10 मंजिल भवन जल्द बनेगा.....
04:16
Video thumbnail
धनबाद:भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गयी सड़क-पुलिया,करोड़ो की लागत से बनी थी रंगडीह-कलालीमोड़ 9KM लम्बी सड़क ..
04:10
Video thumbnail
महुआबाग में राजनैतिक पाप का इतिहास देखेंगे बिहार म्यूजिम आने वाले लोग
04:02
Video thumbnail
झारखंड में इनोवेशन की नई उड़ान!आईआईटी आईएसएम) धनबाद में JH-SIC 2025 में बच्चों ने दिखाया तकनीकी कमाल
03:41
Video thumbnail
धनबाद तीसरा थाना क्षेत्र में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन,बंद पड़े BCCL आवास से 20 लाखका नकली
03:21
Video thumbnail
ग्रामीणों ने सफेद पत्थर से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा,किया वन विभाग के हवाले
03:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular