25.1 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

साइबर ठगी के आरोप में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल-सिम-एटीएम बरामद…

जामताड़ा: पुलिस ने पिपराटोड़ जंगल में बड़े साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना की टीम ने अंजाम दी।

थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में प्रकाश सेठ, मनीष कुमार गुप्ता, नितीश कुमार, हीरालाल महतो और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिराज अंसारी, साहबुद्दीन अंसारी, असलम अंसारी, तौसिब अंसारी और मो. समीर के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद सामग्री:

11 मोबाइल फोन

15 सिम कार्ड

4 एटीएम कार्ड

1 आधार कार्ड

1 पैन कार्ड

1 मोटरसाइकिल

जांच में पता चला कि गिरोह बैंक कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देकर लोगों को फंसाता और स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से क्रेडिट/डेबिट कार्ड की गोपनीय जानकारी लेकर ठगी करता था। मुख्य अभियुक्त असलम अंसारी पहले भी साइबर अपराध मामलों में नामजद रहा है। गिरोह का कार्यक्षेत्र झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल बताया गया है।

जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 65/25 दिनांक 24/10/2025 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध कॉल या लिंक मिलने पर तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।

spot_img
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04
Video thumbnail
JPSC JSSC अभ्यर्थियों के पक्ष में JLKM सड़क पर,जयराम महतो भी पहुंचे...
01:58
Video thumbnail
JLKM प्रवक्ता सुशील मंडल का बड़ा आरोप,बंद कमड़े में हुई डील,JSSC CGL JPSC छात्रों के भविष्य से हुआ
05:38
Video thumbnail
JPSC से बड़ा घोटाला JSSC CGL में,उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 19 बच्चे खो दिए उन्हें भी मिले 1-1करोड़.
02:20
Video thumbnail
घटिया रॉड के बजाए टाटा या जिंदल जैसी कम्पनियों के सरिया इस्तेमाल कर बने निरसा फ्लाईओवर:अरूप चटर्जी
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular