25.1 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

छठ महापर्व 2025 की शुरुआत आज ‘नहाय-खाय’ से, जानें विधि और महत्व…

धनबाद: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से विधिवत शुरू हो गया है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होने वाला यह पर्व इस बार 25 अक्टूबर (शनिवार) से प्रारंभ हो रहा है। पहले दिन ‘नहाय-खाय’ की रस्म के साथ व्रतियों ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर चार दिनों के इस व्रत की शुरुआत की।

छठ पूजा को बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए केवल पर्व नहीं बल्कि आस्था और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लेते हैं।

नहाय-खाय की विधि और नियम

छठ पूजा के पहले दिन व्रती प्रातःकाल नदी या तालाब में स्नान कर सूर्य देव की पूजा करते हैं। जिनके आसपास नदी नहीं होती, वे गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
इस दिन घर और रसोई की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, क्योंकि माना जाता है कि स्वच्छता से ही व्रत की पवित्रता बनी रहती है। पूजा स्थल को भी सजाया जाता है और व्रती चार दिनों के कठोर व्रत का संकल्प लेते हैं।

नहाय-खाय का भोजन

नहाय-खाय के दिन व्रती शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसमें लौकी की सब्जी,bचना दाल, अरवा चावल का भात, दही, और लौकी के पकौड़े का सेवन शुभ माना जाता है।

भोजन में लहसुन-प्याज का प्रयोग वर्जित होता है और सेंधा नमक का ही उपयोग किया जाता है। भोजन ग्रहण करते समय व्रती छठी मैया का ध्यान करते हैं और संकल्प लेते हैं कि आने वाले तीन दिनों तक वह पूर्ण नियम और संयम से व्रत का पालन करेंगे।

छठ पूजा के अगले चरण में 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य (शाम का घाट) और 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य (सुबह का घाट) दिया जाएगा।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती जल और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करते हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04
Video thumbnail
JPSC JSSC अभ्यर्थियों के पक्ष में JLKM सड़क पर,जयराम महतो भी पहुंचे...
01:58
Video thumbnail
JLKM प्रवक्ता सुशील मंडल का बड़ा आरोप,बंद कमड़े में हुई डील,JSSC CGL JPSC छात्रों के भविष्य से हुआ
05:38
Video thumbnail
JPSC से बड़ा घोटाला JSSC CGL में,उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 19 बच्चे खो दिए उन्हें भी मिले 1-1करोड़.
02:20
Video thumbnail
घटिया रॉड के बजाए टाटा या जिंदल जैसी कम्पनियों के सरिया इस्तेमाल कर बने निरसा फ्लाईओवर:अरूप चटर्जी
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular