23.4 C
Jharkhand
Saturday, September 12, 2026

मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन, अब दशकों तक सुरक्षित रहेंगे अभिलेख…

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आज अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय भवन) में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़े हॉल का जीर्णोद्धार कर मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया गया है। इसमें जमीन से संबंधित सिविल कोर्ट, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कोर्ट, अपर समाहर्ता, अनुमंडल, डीसीएलआर, डीएलएओ कोर्ट के अलावा सभी अंचल के कोर्ट के मामलों के रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले कम जगह होने से विभिन्न न्यायालय से संबंधित रिकार्ड रखने में परेशानी होती थी। लेकिन इस नए कमरे में सभी रिकॉर्ड को अच्छे से रखने की व्यवस्था है। यहां स्टेनलेस स्टील के रैक लगाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग कोर्ट को अलग-अलग रैक आवंटित किए गए हैं। अब कई दशकों तक यहां रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। रिकॉर्ड को खोजने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, नजारत उप समाहर्ता दीपक कुमार दुबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के अलावा रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक नकुल महतो, महेंद्र कुमार साव, अखिलेश कुमार, पिंकी कुमारी, फरजाना परवीन, भू अर्जन कार्यालय के आनंद कुमार के अलावा अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
पीएम श्री उच्च विद्यालय पटना में बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजित हुआ अलंकरण समारोह...
01:56
Video thumbnail
पटना सिटी के भद्र घाट शिव मंदिर में मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की छठीयारी, छप्पन भोग का भी हुआ आयोजन..
01:21
Video thumbnail
राजधानी पटना में देशव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, जमकर हुई नारेबाजी...#Patna #BankStrike
02:21
Video thumbnail
SSLNT कॉलेज के निकट ऑटो पर अचानक गिड़ा विशाल वृक्ष,फिर क्या हुआ जानिए...#SSLNTCollege #Dhanbad
01:12
Video thumbnail
छह वर्षों से बेसुधब पिता की देखभाल कर रही पूर्व MLA इंद्रजीत महतो की बेटी को किसी चमत्कार का इंतजार!
06:03
Video thumbnail
देशव्यापी बैंक हड़ताल का सारण में भी असर,करोड़ों का कारोबार हुआ प्रभावित...
01:50
Video thumbnail
बरवाअड्डा NH 19 जीटी रोड की सर्विस लेन पर अतिक्रमण को ले धनबाद SSP हुए सख्त,ट्रैफिक DSP को दिया यह
00:19
Video thumbnail
धनबाद:ऑगरनाइज्ड क्राइम हुआ जीरो,ट्रैफिक पुलिस ने 69 लाख का जुर्माना वसूला,अब केबल,डीजल चोर और
02:29
Video thumbnail
सुनैना किन्नर के आवास पर धूमधाम से मनाई गई कान्हा जी की छठीयारी...#सुनैना_किन्नर #कान्हाजी #कृष्ण
02:34
Video thumbnail
NGT रोक के दौरान अवैध तरीके से हो रहा था बालू का परिवहन,तीन ट्रेक्टर जब्त,MPL OP कर रही कार्रवाई...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular