निरसा: निरसा स्थित ECL मुगमा एरिया की चापापुर 10 नंबर कॉलिंयरी प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों के आवाजाही के मुख्य मार्ग को बुधवार की रात्रि काट दिया गया था जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीणों ने एकजुट होकर गुरुवार की अहले सुबह से ही प्रबंधन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया एवं मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर कंपनी का परिचालन ठप कर दिया था प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर यह आश्वासन दिया कि काटे गए मार्ग को पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा तब जाकर ग्रामीण शांत हुए परंतु प्रबंधन ने वादा खिलाफ़ी करते हुए काटे गए मार्ग की मरमत्ती नहीं करवाई जिससे आक्रोशित होकर पुनः शुक्रवार को ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकजुट होकर प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुनः कामकाज ठप कर दिया ग्रामीणों का कहना था कि प्रबंधन सिर्फ वादा खिलाफ़ी और हठधर्मिता अपनाता है जब तक प्रबंधन काटे गए मार्ग को दुरुस्त करके पुन चालू नहीं करता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा





















