25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विव…

झरिया: झरिया कोयलांचल में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। सूरज आग उगल रहा है। धनबाद में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालत यह है कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो चुका है। वहीं झरिया क्षेत्र में हजारों लोग सूर्य की गर्मी के साथ धरती की आग के ऊपर रहने को विवश हैं। सर्वे होने के बावजूद, विस्थापितों को सुरक्षित आवास आवंटित नहीं किए गए हैं, जिससे वे जोखिम भरे क्षेत्रों में रहने को मजबूर हैं। जी हां हम बात कर रहे घनुवाडीह कुम्हार पट्टी की। आज भी करीब 35 घर भू-धंसान अग्नि प्रभावित और धधकती आग के ऊपर जहरीली गैस के रिसाव के बीच गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। एक तरफ सूर्य का तेज ताप तो दूसरी ओर धरती से निकलती आग।दोहरी गर्मी के बीच 180 परिवार यहां रहते हैं।आग के शोलों पर यहां जिंदगी कट रही है।गैस के कारण स्थानीय निवासियों में सांस लेने में तकलीफ हो रही है।उल्टी, चक्कर और घबराहट हो रही है।स्थानीय संजय कुमार महतो ने 2017 में सर्वे हुआ था। कुछ लोगों को बेलगढ़िया में विस्थापित किया गया है। ओर भी लोग न बचे हुए है।बताया कि भूमिगत आग के कारण घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और जमीन धंसने का खतरा हमेशा बना रहता है। गैस के रिसाव और दुर्गंध के कारण लोगों का, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का, जीना दूभर हो गया है।घनुवाडीह मोहरीबांध,कुम्हार पट्टी के लोग वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन और झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।यहाँ के लोग धधकती आग के ऊपर,गैसों के बीच और हर पल मौत के साए में जीने को विवश हैं।अगर किसी तरह का अप्रिय घटना घटती है बीसीसीएल प्रंबधन ओर जरेडा जिम्मेवार होगा।

 

 

 

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular