26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में धनबाद के 8 खिलाड़ियों का चयन, डीसीए में खुशी की लहर…

धनबाद: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) में धनबाद के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विभिन्न टीमों में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।
चयनित खिलाड़ियों में कुनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह तथा आर्यमन लाला शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार और सचिव विनय कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह धनबाद क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन हमेशा से खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है। वहीं सचिव विनय कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

डीसीए के उत्तम विश्वास, साधवेंद्र सिंह,ललित जगनानी,जावेद खान ,संजीव झा,रविजीत सिंह डांग,मनोज सिंह,सुनील सिंह,राजन सिन्हा,रियाज खान,संजीव राणा,अभिजीत घोष, बी एच खान,सुनील कुमार, संतनु चौधरी, सुधीरकुमार पाण्डेय,प्रमोद सिंह, बब्लू पाण्डेय, बब्लू उपाध्याय,द्वारिका तिवारी अन्य सदस्यों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों के चयन से पूरे संगठन में खुशी की लहर है और इसे धनबाद क्रिकेट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन यह साबित करता है कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular