20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

जेइइ एडवांस्ड में धनबाद के करीब 40 विद्यार्थियों ने पायी सफलता….

दून पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय तनय को ऑल इंडिया रैंक 708 है. 

धनबाद: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेइइ एडवांस्ड 2026 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया. परिणाम में धनबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के करीब 40 विद्यार्थियों ने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है.

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धनबाद के छात्रों में दून पब्लिक स्कूल के छात्र तनमय तनय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक 708 हासिल की. इसके बाद परी रानी को 4747वीं, अभिनव कुमार को 5751वीं, युवराज प्रीत को 7421वीं, शुभम कुमार लाल को 8752वीं, शौर्य कश्यप को 11996वीं रैंक प्राप्त हुई हैं.

सफल विद्यार्थियों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं. परिणाम से यह स्पष्ट हुआ है कि धनबाद के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वर्ष भी कई विद्यार्थियों ने अपनी श्रेणी में उल्लेखनीय रैंक हासिल कर आईआईटी में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है.

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है. अब सभी सफल अभ्यर्थी संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में नामांकन के लिए आवेदन करेंगे. जिले के लिए यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है.

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular