गिरिडीह: पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी इलाके कानीडीह चतरों जोकाई नाला के पास उ,ग्रवादियों द्वारा छिपाई गई वि,स्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को 21 अप्रैल की रात गुम सूचना मिली थी कि हजारोंबाग मु,ठभेड़ में मा,रे गए चार उ,ग्रवादियों के साथियों ने विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ह,थियार व वि,स्फोटक छिपाए हैं।
सूचना सत्यापन के लिए दोनों अधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियोजन) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF QAT व जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने जोकाई नाला क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद हुए। पुलिस ने इसे उ,ग्रवाद विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है।






















