25.4 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान…

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू होगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

इस चरण में राज्य के 16 जिलों के कुल 152 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरूलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर शामिल हैं।

पहले चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7,384 केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है।

करीब 3 करोड़ 60 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दो लाख 40 हजार से अधिक कर्मियों के साथ 2,407 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा त्वरित कार्रवाई दल भी मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद रहेंगे।

मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने विशेष इंतजाम किए हैं, जिनमें ब्रेल लिपि वाली ईवीएम, रैंप और प्राथमिकता वाली कतारें शामिल हैं।

शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003450008 और ईमेल आईडी wbfreeandfairpolls@gmail.com जारी की गई है।

सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं और मतदाता सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार के बाहर मोबाइल फोन जमा कराने की भी व्यवस्था की गई है।

spot_img
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular