35.9 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

खरनी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत, पत्नी-बेटा घायल…

राजगंज: खरनी ओवरब्रिज के सिक्स लेन पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगाल से चौपारण जा रही एक कार आगे चल रहे एचपी गैस टैंकर से जा टकराई।

इस हादसे में कार चालक हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाजित गांव निवासी करीब 42 वर्षीय गणेश साव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और ओवरब्रिज पर आगे चल रहे टैंकर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा टैंकर के पीछे घुस गया, जिससे चालक कार में ही फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!