25.2 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

एसडीम ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण…

कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर रहेगा प्रभावी

धनबाद:जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज तथा आरएस मोर कॉलेज में रविवार, 03 मई 2026, को एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026 संचालित की जाएगी।

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आज आईआईटी आईएसएम तथा एसएसएलएनटी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे, क्लासरूम, प्रवेश, सीटिंग प्लान सहित अन्य सभी सुविधाओं का जायजा लिया।

वहीं सीओ धनबाद राम प्रवेश तथा बीडीओ बाघमारा लक्ष्मण यादव ने पीएम केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, सीओ पूर्वी टुंडी सुरेश प्रसाद बर्नवाल व सीओ झरिया मनोज कुमार ने डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीडीओ बलियापुर प्रभास चन्द्र दास व बीडीओ टुंडी विशाल कुमार पांडेय ने बीआईटी सिंदरी जबकि बीडीओ कलियासोल जय प्रकाश नारायण व सीओ तोपचांची नीलू टुडू ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, सीओ बाघमारा गिरिजानंद किस्कु व कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने आईआईटी आईएसएम, सीओ कलियासोल अशोक कुमार सिन्हा व सीओ बलियापुर मुरारी नायक ने एसएसएलएनटी कॉलेज तथा सीओ निरसा विक्रम आनंद व सीओ गोविंदपुर  धर्मेन्द्र पांडेय ने आरएस मोर कॉलेज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम तथा विधि व्यवस्था संधारण के प्रभार में अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, संपूर्ण नोडल एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  हेमा प्रसाद तथा पुलिस नोडल सिटी एसपी  ऋत्विक श्रीवास्तव रहेंगे।

कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर प्रभावी रहेगा। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

 

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular