सिंदरी: धनबाद के सिंदरी स्थित शहरपुरा शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य भस्म आरती का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी ने शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए और भक्ति में लीन नजर आए।
पूजा के दौरान भगवान से प्रार्थना की गई कि सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी को धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।






















