25.4 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

तरुण महतो कस्टडी पिटाई मामला, हाईकोर्ट सख्त..

झारखंड: झारखंड हाईकोर्ट में जेएलकेएम प्रत्याशी रहे तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई के मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर सख्त रुख अपनाया है।चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरायकेला एसपी से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि जिले के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।साथ ही कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से भी जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह जानना चाहा है कि जिस मेडिकल अधिकारी ने तरुण महतो को कोर्ट में पेशी के दौरान “फिट फॉर कस्टडी” का प्रमाण पत्र दिया था, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

 

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में बताया गया कि पीड़ित तरुण महतो को तत्काल मुआवजे के तौर पर 1 लाख 50 हजार रुपये दिए गए हैं।मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रितेश कुमार महतो ने पक्ष रखा।

बताया जाता है कि वर्ष 2024 के चुनाव में तरुण महतो जेएलकेएम के ईचागढ़ से प्रत्याशी रह चुके हैं। 19 नवंबर 2025 की रात ईचागढ़ पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने गई थी, जहां उनके साथ बर्बर पिटाई का आरोप है।

यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। इस घटना को लेकर उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी।

spot_img
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular