33.3 C
Jharkhand
Thursday, June 25, 2026

निरसा स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन…

निरसा: निरसा के पांडरा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी हरहर आर्य के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। आरोप है कि अस्पताल में न डॉक्टर मिलते हैं और न ही जरूरी दवाइयाँ।

करोड़ों रुपये की लागत से बना निरसा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बीमार नजर आ रहा है। विशाल भवन होने के बावजूद मरीजों को बुनियादी इलाज तक नहीं मिल पा रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर नदारद रहते हैं और छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ता है।

ताजा मामला बैजना पंचायत का है, जहाँ एक चार वर्षीय मासूम बच्चे को सियार ने काट लिया। परिजन घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू करने के बजाय अस्पताल कर्मियों ने राशन कार्ड और पहचान पत्र की मांग शुरू कर दी।

इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं। गरीब मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जहाँ आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
04:55
Video thumbnail
लखनऊ अ'ग्निकांड के बाद जागी धनबाद जिला प्रशासन,कई कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद चार को किया सील..!
03:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!