25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

कुसुंडा क्षेत्र में बड़ा भू-धंसान, 50 फीट गहरा गोफ बना; 250 परिवारों में दहशत…

धनबाद: धनबाद के कुसुंडा एरिया अंतर्गत गोधर 6 नंबर इंक्लाइन पिट के पास सोमवार शाम एक बड़ा भू-धंसान हो गया। करीब 17 वर्षों से बंद पड़े इस इलाके में अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई और लगभग 50 फीट गहरा तथा 25 फीट व्यास का विशाल गोफ बन गया।

धंसान के बाद जमीन में लंबी-लंबी दरारें पड़ गईं और पास से गुजर रही पीसीसी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे गंभीर स्थिति तब बनी जब गोफ से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के समय पास के मकानों में दरारें पड़ने लगीं। सुरेश विश्वकर्मा और सोनी देवी के घरों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद दोनों परिवारों ने तुरंत अपना सामान बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि घटना के समय सोनी देवी के घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय निवासी सौरव कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे अचानक जमीन में दरारें दिखनी शुरू हुईं और गैस निकलने लगी। कुछ ही मिनटों में जमीन धंस गई और बड़ा गोफ बन गया।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधन और केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सीआईएसएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है। न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा और गोफ की भराई का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

इस घटना से कॉलोनी में रहने वाले करीब 250 परिवार दहशत में हैं, जबकि लगभग 20 परिवारों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular