19.2 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

धनबाद पुलिस का विदाई सह स्वागत समारोह, स्थानांतरित अधिकारियों को दी विदाई…

नवपदस्थापित डीएसपी अधिकारियों का हुआ स्वागत, डीसी-एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

धनबाद में पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह, कार्यकाल और योगदान की हुई सराहना

कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का संकल्प, समारोह में जुटे जिले के वरीय अधिकारी

धनबाद: धनबाद पुलिस की ओर से शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में भव्य विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले से स्थानांतरित हुए निवर्तमान डीएसपी एवं पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी, वहीं जिले में नवपदस्थापित डीएसपी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समारोह के दौरान अधिकारियों के कार्यकाल, उपलब्धियों एवं पुलिस प्रशासन में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनबाद जैसे महत्वपूर्ण जिले में कार्य करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ सीखने का भी बड़ा अवसर होता है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यरत अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जिले की कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था पर देखने को मिला।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक नियमित प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी का कार्य और व्यवहार हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्थानांतरित अधिकारी नई जगहों पर भी अपने अनुभव और कार्यशैली से बेहतर प्रशासनिक योगदान देंगे। वहीं नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद जिला औद्योगिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है तथा यहां टीमवर्क और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता होती है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन, समर्पण और जनता के प्रति संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों ने जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के निष्पादन एवं पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी है। उन्होंने नवपदस्थापित अधिकारियों से भी पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में एसडीओ लोकेश बारांगे सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव , ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याक़ूब समेत जिले के कई डीएसपी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किये तथा स्थानांतरित अधिकारियों के साथ बिताये गये कार्यकाल की यादों को भी साझा किया।

समारोह का माहौल काफी आत्मीय और भावुक रहा। अधिकारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं नवपदस्थापित अधिकारियों ने भी धनबाद में बेहतर पुलिसिंग, जनसहभागिता और टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के विश्वास को कायम रखने का संकल्प दोहराया।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular