28 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल का संयुक्त वार्षिक आम सम्मेलन संपन्न…

धनबाद : आज बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के धनबाद इकाई 1,2,3,4, वेतन बचत योजना प्रकोष्ठ तथा गोविन्दपुर इकाई का संयुक्त वार्षिक सम्मेलन आई सी ए हॉल ,जोराफाटक रोड,धनबाद मे सम्पन्न हुआ.

आम सभा में सरकार की जनविरोधी नीतियां, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण का आक्रमण और मेहनतकश लोगों के कड़ी मेहनत से अर्जित अधिकारों पर हमलों के जरिये श्रमिक कानूनों को नियोक्तापरक बनाने और सार्वजनिक सम्पदाओं को चहेते पूंजीसखाओं के हाथ में लूटने की बनाई विनाशकारी अर्थव्यवस्था के विरोध में सभा में चर्चा की ।

बीमा कर्मचारी संघ हज़ारीबाग मंडल के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि ,आज ट्रेड यूनियन मूवमेंट के सामने अनेकों

गंभीर चुनौतियां हैं । उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर देखे तो हम पाते हैं कि किस तरह अमेरिका की विस्तारवादी नीतियां पूरे विश्व के लिए संकट खड़ा कर रही हैं। अमेरिका की तानाशाही इस कदर बढ़ गई है कि वह चुनी हुई सरकारों को अपदस्त कर रहा है या उनके नेताओं का अपहरण कर जेल में डाल रहा है । वेनेजुएला इसका जीता जागता उदाहरण है

संघ के अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि, हमारे देश की सरकार काफी हद तक अमेरिकी नीतियों के समक्ष आत्म समर्पण कर चुकी है। इसके अलावा हमारे देश की सरकार देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करके देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है ।

संघ के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि, चुनाव आयोग पूरी तरह से केंद्र सरकार के कब्जे में है । आज सरकार की नीतियों की आलोचना करना देशद्रोह माना जाने लगा है।

संघ के संगठन सचिव अमित कुमार ने कहा कि ,ट्रेड यूनियन ही एकमात्र मंच है जो कर्मचारी व मजदूरों का हितों की बात करता है ।

संघ के सहायक सचिव सुबीर राम ने कहा कि , नौकरियों के अस्थायित्व ने अर्थव्यवस्था का स्थायित्व हिला दिया है।

संघ के विभिन्न वक्ताओं ने एल आई सी में क्लास थ्री एवं फोर के जल्द से जल्द बहाली के ली अपने अपने बात रखे ।

मंडल से आए संगठन सचिव मदन पाठक, संयुक्त सचिव सुशील सिंह, सहायक सचिव दुर्गा सिंह, संगठन

सचिव राकेश कुमार ने अपने अपने बात रखे।मंच की संचालन संघ के अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार, राकेश कुमार, जनता राम, राजबंशी, बासु बहादुर, निशेष कुमार, स्वपन दास, संजय पाठक, मुकेश कुमार, जोगेश्वर राम, आभा सिन्हा, रुमा मजूमदार भाग लिए।

spot_img
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
सरकारी जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयतों और जांच करने पहुंचे
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52
Video thumbnail
धनबाद:कुंभ नाथ सिंह ने किया भूमि पूजन, विनोद बिहारी चौक में बनेगा सार्वजनिक शिव-हनुमान मंदिर...
02:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular