गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के ग्राम कुबरी में ग्राम सभा कर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका एवं सहायिका पद पर चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। दौरान कुबरी गांव के कई महिलाओं और पुरुष भारी संख्या मे मौजूद रहे वहीं संबंधित विभाग एवं स्थानीय समिति की मौजूदगी में योग्य सेविका के पद मे पैरो सोरेन एवं सहायिका के पद पर सुमंती मुर्मू अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। वहीं ग्राम सभा मे सरकार एवं जिला समाज कल्याण विभाग कि नियमावली भी पढ़कर सुनाई गई। चयन समिति के सदस्यों ने सरकार के दिशा निर्देशों एवं योग्यता कि बारीकी से जांच किया गया। और चुनाव दौरान जमुआ सीओ,सह प्रभारी सीडीपीओ नरेश कुमार वर्मा , जमुआ पुलिस प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का चुनाव सम्पन्न कराया गया






















