27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

निरसा: इलाज कराने गए गृहस्वामी के बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ, 18 हजार नकद और जेवरात ले उड़े

कंचनडीह में बंद आवास को बनाया निशाना, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी निरसा पुलिस

धनबाद (निरसा): निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह मध्य विद्यालय के समीप स्थित यूसुफ अंसारी के आवास में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। यूसुफ इलाज के सिलसिले में घर से बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर 18 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल, सोने का नथिया और अंगूठी चोरी कर ली।

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब मिली जब स्थानीय लोगों ने घर का टूटा हुआ ताला देखा। तुरंत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निरसा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : झारखंड: सारंडा के जंगल में माओवादियों की साजिश नाकाम, IED विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल

सामान बिखरा मिला, अलमीरा और बक्सा तोड़ा गया

पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद जावेद अंसारी ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे यूसुफ अंसारी के घर पहुंचे। उन्होंने बताया, “घर का ताला टूटा हुआ था, अंदर अलमीरा और बक्सा भी टूटा पड़ा था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। यूसुफ ने फोन पर बताया कि अलमीरा में 18 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, सोने का नथिया और अंगूठी रखे थे — सब गायब है।”

जावेद अंसारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, “कंचनडीह में इससे पहले ऐसी घटना नहीं हुई थी। जो भी दोषी है, उसे खोज निकालकर कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा, निरसा

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular