28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

हजारीबाग: अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ने पर कोल माफिया डब्बू सिंह ने की फायरिंग, वनकर्मी बाल-बाल बचे

लुरंगा वन क्षेत्र में घातक हमला, सरकारी बोलेरो पर चलाई गई गोलियां, 40 हथियारबंद लोगों ने किया हमला

हजारीबाग: लुरंगा सुरक्षित वन क्षेत्र में सोमवार रात एक अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़े जाने के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। कोयला माफिया डब्बू सिंह उर्फ गंगासागर सिंह, निवासी नया मोड़, कुजू (रामगढ़), ने अपने दर्जनों हथियारबंद साथियों के साथ वन कर्मियों पर जानलेवा हमला और फायरिंग की।

इस गंभीर घटना को लेकर मंगलवार को उरीमारी थाना में बड़कागांव प्रक्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वन कर्मियों पर हमला, सरकारी वाहन को बनाया निशाना

शिकायत के अनुसार, सोमवार रात लगभग 8:30 बजे, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि लुरंगा वन क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला लोड कर ट्रक से बाहर भेजा जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रक (JH02AH0358) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

कुछ ही देर में एक अल्टो कार में सवार पांच लोग, लोहे की रॉड और लाठी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और वन कर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद डब्बू सिंह, महेंद्र प्रसाद (गिद्दी निवासी) और उनके 35–40 हथियारबंद साथी स्कॉर्पियो, थार और दर्जनों बाइक पर सवार होकर पहुंचे।

डब्बू सिंह ने हथियार लहराते हुए कहा – “मेरी गाड़ी को रोकने की किसकी हिम्मत हुई? सबको जान से मार देंगे!”

चार से पांच राउंड फायरिंग, सरकारी बोलेरो को लगी गोली

स्थिति जानलेवा होती देख वन कर्मी सरकारी बोलेरो से मौके से निकलने लगे, तभी डब्बू सिंह ने पीछे से चार से पांच राउंड फायरिंग की। दो गोलियां वन विभाग की बोलेरो के पिछले हिस्से में लगीं। वन कर्मी किसी तरह जान बचाकर बड़कागांव रेंज कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़े : भारत ने तुर्की के सरकारी मीडिया चैनल TRT वर्ल्ड पर लगाया प्रतिबंध

प्रशासन पर उठे सवाल, कोल माफिया का बढ़ता दुस्साहस

यह घटना झारखंड में अवैध कोयला खनन के बढ़ते प्रभाव और कोल माफियाओं की बढ़ती हिम्मत को दर्शाती है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular