29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी वसवराज भी मारा गया

नारायणपुर के जंगलों में DRG और सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और विस्फोटकों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

रायपुर/नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में नक्सली संगठन के महासचिव और एक करोड़ रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड वसवराज उर्फ नवंबल्ला केशव राव के भी मारे जाने की सूचना है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

संयुक्त ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

इस एनकाउंटर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों की DRG (District Reserve Guard) टीमों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि वसवराज अबूझमाड़ के एक गुप्त स्थान पर छिपा है। इसी सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद मौके से AK-47 राइफलों, विस्फोटकों, वायरलेस सेट और अन्य आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह नक्सलियों के संगठन को बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि यही हथियार क्षेत्र में दहशत फैलाने और हमले की योजना के लिए इस्तेमाल होते थे।

अबूझमाड़: नक्सली गतिविधियों का गढ़

छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ क्षेत्र वर्षों से नक्सलियों का गढ़ रहा है। यहां लंबे समय से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष चलता रहा है। हाल के वर्षों में सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों को तेज किया है और इस मुठभेड़ को एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने जवानों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ऑपरेशन को लेकर कहा कि सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस दिखाया है। उन्होंने नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर के जवानों की सराहना की और इसे राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में एक बड़ी जीत बताया।

यह भी पढ़े : गीता समोटा ने रचा इतिहास: CISF की पहली महिला अधिकारी, जिन्होंने फतह किया माउंट एवरेस्ट

नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र की नीति

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत को 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त कराना केंद्र सरकार का लक्ष्य है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में नक्सल रोधी अभियान लगातार जारी हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular