30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद जैप-3 में पारण परेड का आयोजन, 82 आरक्षियों ने किया दीक्षित होकर देश सेवा का संकल्प

बोकारो रेंज के आईजी डॉ. माइकल राज एस ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर स्थित जैप-3 वाहिनी परिसर में शुक्रवार को बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के अंतिम चरण में पारण परेड का आयोजन बड़े ही गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. माइकल राज एस ने परेड की सलामी ली और गहन निरीक्षण किया।

82 आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

इस पारण परेड में IRB और SIRB के कुल 82 आरक्षियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 30 पुरुष और 52 महिला आरक्षक शामिल थे। प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण कर चुके इन नवदीक्षित जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली और देश सेवा का संकल्प लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। यह क्षण न केवल जवानों के लिए गर्व का था बल्कि उनके परिजनों और पूरे राज्य पुलिस बल के लिए भी गौरवपूर्ण रहा।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पारण परेड समारोह के उपरांत परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह पहल प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी गई।

यह भी पढ़े : पटना में शराब माफियाओं का दुस्साहस: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

इस गरिमामय आयोजन में कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • जैप-3 के समादेष्टा (कमांडेंट) हृदीप पी जनार्दनन

  • धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा

  • सिटी एसपी अजीत कुमार

  • ग्रामीण एसपी कपील चौधरी
    साथ ही जैप-3 के अन्य पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular