42.5 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

बिहार ,छपरा में ‘दारोगा दरबार’: ड्यूटी के बीच छलकते जाम, एसएसपी ने किया बवाल का खुलासा

बिहार ,छपरा-हत्या से कांप रहा शहर, नाके पर पुलिसकर्मी कर रहे थे शराब पार्टी!

बिहार में शराबबंदी की सख्ती केवल कागज़ों पर रह गई है। कानून के रक्षक ही अब कानून तोड़ने में जुटे हैं। छपरा में एक नाका चौकी को पुलिस वालों ने शराब पार्टी का अड्डा बना डाला। वहीं, शहर में लगातार हो रही हत्याओं के बीच यह लापरवाही और भी सनसनीखेज बन गई।

हत्या के साए में गूंजा शराब का जाम , बिहार में खौफ का साया

गंडक कॉलोनी नाका पर जवान जश्न में मस्त, इलाके में जातीय हत्या से फैला मातम

छपरा गंडक कॉलोनी के नाका नंबर एक पर एक जाति विशेष के युवक की हत्या से शहर पहले ही सहमा हुआ था। इसी नाके पर जब पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान शराब पीते पकड़े गए, तो आम जनता का गुस्सा भड़क गया। लोग कहने लगे हैं — “छपरा में फिर लौट रहा है जंगलराज!”

बिहार सराण – एसएसपी ने मारी रेड, वर्दी वालों की खुली पोल

दारोगा-होमगार्ड समेत 5 गिरफ्तार, शराब और गिलास बरामद

29 मई को सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने गुप्त सूचना के आधार पर खुद छापेमारी की। नाका प्रभारी श्याम बिहारी पांडे, होमगार्ड जवान विराट राज आनंद और तीन अन्य लोग शराब के नशे में रंगे हाथ पकड़े गए। ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि हुई और मौके से शराब की दो बोतलें तथा छह गिलास बरामद किए गए।

यह भी पढ़े : निरसा क्षेत्र में भुइँया समाज की आस्था को मिला नया संबल: ग्राम थान मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में छाई खुशी

नाका बना नशे का अड्डा, पुलिस की करतूत से हिला महकमा

हत्या की त्रासदी पर नहीं कोई असर, वर्दी में मस्ती

जब बिहार में 48 घंटों के भीतर तीन हत्या हो चुकी हों और एक जातीय तनाव वाला इलाका खौल रहा हो, तब वहीं पर तैनात पुलिसकर्मी जाम छलकाते मिले — यह लापरवाही नहीं, अपराध है।

तेज़ कार्रवाई: सस्पेंशन और जेल की सीधी सजा

एक को आजीवन बर्खास्तगी, बाकियों को भेजा गया जेल

एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी पांडे को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी। होमगार्ड जवान विराट राज आनंद को सेवा से जीवनभर के लिए हटाते हुए गृह रक्षा वाहिनी के उच्चाधिकारी को सूचित किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!