25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

पटना गया रेलखंड पर बड़ा हादसा टला: बाइक ट्रैक पर आने से मेमू ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा

पटना आ रही पटना गया रेलखंड पर मेमू ट्रेन के सामने अचानक आई बाइक, चालक की सतर्कता से बची जानें; अफरा-तफरी के बीच एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन

पटना-गया रेलखंड पर परसा के पास एक बड़ी घटना टल गई जब पटना आ रही मेमू ट्रेन के सामने अचानक एक बाइक आ गई। ड्राइवर की सतर्कता और इमरजेंसी ब्रेक की वजह से बड़ा हादसा टल गया। जानिए पूरी खबर।

पूरा घटनाक्रम: पटना-गया रेल लाइन पर बाइक फंसी ट्रेन के चक्के में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, ट्रेन थमते ही दौड़ पड़े लोग

पटना-गया रेल लाइन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया।पटना गया रेलखंड से गुजर रही एक मेमू ट्रेन पटना की ओर आ रही थी, तभी अचानक एक बाइक ट्रैक पर आ गई। बाइक को सामने देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।

बाइक फंसी ट्रेन के चक्के में, यात्रियों को बाहर निकाला गया,अब होगी पटना गया रेलवे लाइन पे करवाई

तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन अचानक रुक गई जिससे ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बाइक ट्रेन के पहिए में फंस चुकी थी, जिससे ट्रेन को पूरी तरह रोकना पड़ा। यात्री डर के मारे ट्रेन से बाहर निकल आए। एक घंटे तक पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़े : बिहार ,छपरा में ‘दारोगा दरबार’: ड्यूटी के बीच छलकते जाम, एसएसपी ने किया बवाल का खुलासा

मौके पर पहुंचे अधिकारी और टेक्निकल टीम ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को ट्रेन से हटाया गया। जांच के बाद जब हालात सामान्य हुए, तब ट्रेन को पटना जंक्शन के लिए रवाना किया गया।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, पटना रेलखंड विभाग पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिरकार, एक बाइक ट्रेन ट्रैक तक कैसे पहुंच गई? स्थानीय प्रशासन और रेलवे को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular