26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Rinku Singh Engagement : रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज: लखनऊ में भव्य आयोजन, 300 से ज्यादा VVIP मेहमान होंगे शामिल

Rinku Singh Engagement : क्रिकेट और राजनीति का संगम, अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी की संभावना

Rinku Singh Engagement :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज आज सगाई के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह भव्य समारोह लखनऊ के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 300 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

राजनीति और ग्लैमर जगत की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

इस हाई-प्रोफाइल समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, सांसद इकरा हसन, और कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत राजनीति, फिल्म और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा और प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि यह कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

अलीगढ़ के 3.5 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू का परिवार

सगाई से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित उनके 3.5 करोड़ रुपये के नए आलीशान बंगले में शिफ्ट हो चुका है। अब उनके माता-पिता, भाई-बहन और स्वयं रिंकू वहीं निवास कर रहे हैं। शादी के बाद प्रिया सरोज भी इसी बंगले में निवास करेंगी।

ALSO READ: छपरा अमनौर में प्रेम प्रसंग में हत्या: प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को चाकू से गोद डाला

शादी होगी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस मौके पर क्रिकेट, फिल्म, और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी का यह समारोह एक भव्य सेलिब्रेशन बनने जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular