26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Meghalaya Murder Case: राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से हुई हत्या, पत्नी सोनम निकली मास्टरमाइंड

Meghalaya Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, SIT ने 7 दिन में सुलझाया हत्याकांड

Meghalaya Murder Case: मेघालय के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी, जिसमें उनके सिर पर आगे और पीछे से दो गहरे घाव पाए गए। यह खुलासा केस को और भी चौंकाने वाला बना देता है, क्योंकि अब इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बताया जा रहा है।

हत्या में शामिल सोनम ने बुलाए थे भाड़े के हत्यारे

मेघालय की पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने बताया कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया है और उसके साथ तीन अन्य भाड़े के हत्यारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • आकाश राजपूत (19) – ललितपुर, यूपी

  • विशाल सिंह चौहान (22) – इंदौर, एमपी

  • राज सिंह कुशवाहा (21) – इंदौर, एमपी

  • आनंद कुर्मी – इंदौर, एमपी (बाद में सागर जिले से गिरफ्तार)

राजा की हत्या की पूरी कहानी

  • 11 मई: राजा और सोनम की शादी

  • 20 मई: हनीमून के लिए मेघालय रवाना

  • 22-23 मई: दोनों सोहरा क्षेत्र के होमस्टे से लापता

  • 2 जून: राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास खाई में मिला

  • पास में चाकू और खून से सना रेनकोट बरामद

  • राजा की अंगूठी और चेन भी गायब मिलीं

पर्यटन मंत्री ने SIT की तारीफ की, सोनम बनी मुख्य आरोपी

मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, “SIT ने 7 दिनों में केस को सुलझाकर बहुत बड़ा काम किया है। सोनम मुख्य आरोपी है, और उसने तीन हत्यारों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।”

ALSO READ: सोनम रघुवंशी हत्या केस में नया मोड़ – नेगेटिव सनसनीखेज रहस्य: “17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे में मिली – मेघालय में मिला था पति राजा का शव “

परिवारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया

  • राजा के भाई ने कहा कि यदि सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

  • वहीं सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने उसे 100% निर्दोष बताया और CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि “मेघालय पुलिस राज्य सरकार की छवि बचाने के लिए सोनम पर झूठे आरोप लगा रही है।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular