27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Chapra News: छपरा के अरना गांव में आम चुनने के विवाद में मारपीट, 3 घायल

Chapra News: मशरक थाना में दोनों पक्षों ने पहले ही दर्ज कराई थी FIR, पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी

Chapra News: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अरना गांव में आंधी में गिरे आमों को चुनने के विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में पहले से ही दोनों पक्षों द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई थी। इसी क्रम में, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जाकर मारपीट की, जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल, छपरा में किया जा रहा है, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गाँव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और इस संबंध में नई प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बयान लेने की प्रक्रिया चल रही है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए मशरक थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

ALSO READ: Chapra Accident News: छपरा में पुलिस वाहन और बालू लदे ट्रक की भीषण टक्कर, कई महिला पुलिसकर्मी घायल; चालक की हालत गंभीर

एसपी सारण ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

इस घटना की जानकारी देते हुए सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सारण पुलिस पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है।

छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular