26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रेलवे कर्मी के परिजनों को एसबीआई ने दी 1 करोड़ की आर्थिक मदद…

IMG 20250731 WA0105

धनबाद(DHANBAD):स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मानवता और कर्मचारी कल्याण की मिसाल पेश की है। बैंक ने रेलवे कर्मचारी देबाशीष सरकार के निधन के बाद उनकी पत्नी को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता बैंक की ‘रेलवे सैलरी पैकेज’ योजना के तहत दी गई है, जिसमें दुर्घटना बीमा कवर भी शामिल होता है।

धनबाद के रहने वाले दिवंगत रेलवे कर्मचारी देबाशीष सरकार का बीते साल पिछले साल को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। वह एसबीआई की महुदा शाखा में अपना वेतन खाता संचालित कर रहे थे और रेलवे सैलरी पैकेज योजना से जुड़े हुए थे। इस योजना के तहत उन्हें दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा प्राप्त थी।

दुर्घटना के बाद महुदा शाखा द्वारा बीमा दावा तुरंत निपटाया गया और पिछले दिनो को एक करोड़ रुपये की राशि उनकी पत्नी सुरेखा माझी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इस मौके पर एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसबीआई के उप महाप्रबंधक विजय कुमार ने प्रतीक चिह्न स्वरूप चेक सुरेखा माझी को सौंपा।

इस कार्यक्रम में एसबीआई के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे, जिनमें रीजनल मैनेजर मीणाक्षी, चीफ मैनेजर राकेश, डिवीजनल मैनेजर संतोष कुमार ओझा, ब्रांच मैनेजर अभिषेक बनर्जी सहित अन्य मौजूद थे। एसबीआई का यह कदम न सिर्फ दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति उसकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके हितों को लेकर उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। धनबाद क्षेत्र में एसबीआई के 45,000 से अधिक ग्राहक रेलवे सैलरी पैकेज योजना से जुड़े हुए हैं, जिन्हें यह सुविधा प्रदान की जाती है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular