30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति डॉ. पवन कुमार पोद्दार का विदाई समारोह सम्पन्न…

धनबाद(DHANBAD):बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के सीनेट हॉल में शुक्रवार को प्रतिकुलपति डॉ. पवन कुमार पोद्दार के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) रामकुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. पोद्दार न केवल एक कुशल प्रशासक रहे, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने याद करते हुए कहा, “03 अगस्त 2022 को जब डॉ. पोद्दार ने विश्वविद्यालय में योगदान दिया, तब यह परिसर पॉलिटेक्निक भवन में संचालित हो रहा था, और आज, हम एक भव्य नए परिसर से उन्हें विदा कर रहे हैं। इस यात्रा में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”

कुलसचिव डॉ. राधानाथ त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. पोद्दार के साथ अल्प अवधि में कार्य करते हुए विश्वविद्यालय की कार्यशैली और उद्देश्यों को समझने का भरपूर अवसर मिला। संकायाध्यक्ष (छात्र कल्याण) डॉ. पुष्पा कुमारी ने कहा, “शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, वे ज्ञान के दीपक बनकर सदैव समाज का मार्गदर्शन करते हैं।”

कुलानुशासक डॉ. कौशल कुमार ने प्रतिकुलपति के प्रशासनिक निर्णयों, विशेष रूप से नीड-बेस्ड शिक्षक बहाली जैसे कार्यों की सराहना की, जिसने शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

समारोह में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। डॉ. इंद्रजीत कुमार (प्राचार्य, डिग्री कॉलेज टुंडी) ने डॉ. पोद्दार को एक उत्कृष्ट प्रशासक और मार्गदर्शक बताया। वहीं, डॉ. शर्मिला रानी (प्राचार्या, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद) ने कहा कि उनके नेतृत्व में यूथ फेस्टिवल और खेल महोत्सव जैसे आयोजनों में कार्य करना सौभाग्यपूर्ण अनुभव रहा।

बीबीएमकुटा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने डॉ. पोद्दार के शिक्षक समुदाय और संघ के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। इस मौके पर सीसीडीसी डॉ. आर.के. तिवारी, डॉ. अमूल्य सुमन, डॉ. धनंजय कुमार सिंह (पूर्व कुलसचिव) सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए।

समारोह के अंत में कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने प्रतिकुलपति को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी माल्यार्पण कर डॉ. पोद्दार को विदाई दी और उनके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रतिकुलपति डॉ. पवन कुमार पोद्दार ने अपने विदाई भाषण में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular