25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बोकारो: अवैध जुए के अड्डे पर नकाबपोश अपराधियों ने की हत्या, लूटपाट के बाद फरार…

बोकारो(BOKARO):कभी औद्योगिक नगरी और स्टील सिटी के नाम से पहचाना जाने वाला बोकारो, अब अपराध और अवैध जुए के बढ़ते अड्डों के लिए चर्चा में है। हालात ऐसे हैं कि चास कब्रिस्तान से लेकर नया मोड़, ढुंडीबाग बाज़ार, बसगोड़ा और गोमिया तक अवैध जुए के अड्डे बेखौफ चल रहे हैं। इन अड्डों की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है, मगर कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। और इसी लापरवाही का नतीजा है बीती रात हुई एक हत्या।

घटना विस्तार से:
बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगोड़ा में देर रात मंटू दास नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब इलाके के एक जुए के अड्डे पर कई लोग जमा थे। चश्मदीदों के मुताबिक, चार नकाबपोश अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और हथियारों के बल पर जुआ खेल रहे लोगों को कब्जे में ले लिया।

लूटपाट के दौरान जब मृतक मंटू दास ने विरोध किया और अपराधियों ने उसके गले की चेन छीनने की कोशिश की, तो उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर माराफारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर BGH अस्पताल की मर्चरी में भिजवाया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएसपी का बयान:
बोकारो मुख्यालय के डीएसपी अनिमेष कुमार ने मीडिया को बताया कि अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वारदात जुए के दौरान हुई और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए के अड्डों पर कार्रवाई का भरोसा भी दिया।

स्थानीय आक्रोश और सवाल:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता का नतीजा है। यदि अवैध जुए के अड्डों पर समय रहते कार्रवाई होती, तो इस तरह की वारदात नहीं होती। अब सवाल यह है कि बोकारो में कानून का डर अपराधियों के दिल से क्यों खत्म हो रहा है?

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular