28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व एसएसपी ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण…

धनबाद:स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से गोल्फ ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर CAPF, CISF , RPSF , झा0.स0.पु0-3, डी0 ए0 पी0-1 पुरुष , डी0 ए0 पी0-2 महिला, गृहरक्षक, ग्रामीण पुलिस बल,एनसीसी कैडेट्स,भारतीय स्काउड एवं गाईड, बैंड दल निर्धारित क्रम में परेड में शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और सटीक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथियों के स्वागत से संबंधित सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल एवं यातायात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समारोह के दिन किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ या अव्यवस्था न हो तथा सभी आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में पूर्वाह्न 9:00 बजे उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद धनबाद समाहरणालय में 10:00 बजे पूर्वाह्न, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 10:20 बजे पूर्वाह्न, मिश्रित भवन में 10:30 बजे पूर्वाह्न, गांधी सेवा सदन 10:40 बजे पूर्वाह्न, रेड क्रॉस सोसाइटी में 10:50 बजे पूर्वाह्न तथा पुलिस लाइन धनबाद में 11:00 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 शंकर कामती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular