27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के एक बार फिर सचिव चुने गए…

छपरा: सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी एक बार फिर चर्चा में है। क्योंकि इस बार उन्होंने नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया के सचिव पद का चुनाव एक बार फिर जीत लिया है। इस बार उनका मुकाबला यूपी के पूर्व सांसद संजीव बालियान से था। सारण के भाजपा सांसद 1999 से ही इस क्लब से जुड़े रहे हैं और लगभग 25 वर्ष से इसके सचिव के पद पर हैं इस बार यह चुनाव खास हो गया था। क्योंकि भाजपा के सारण के वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी और भाजपा के ही पूर्व सांसद संजीव बालियान आमने-सामने थे इस चुनाव में कहा यह जा रहा था कि संजीव बालियान को गृहमंत्री अमित शाह का समर्थन मिला हुआ था।

इसको लेकर यह चुनाव बहुत ही खास हो गया था इस चुनाव ने दिल्ली में केंद्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी बल्कि सारण में भी उत्साह का माहौल बना हुआ था अब रूडी के समर्थक कह रहे हैं कि रूढ़ि द्वारा स्नेह पद पर रहते हुए सांसदों के हिट और गतिविधियों को और सशक्त बनाएंगे। सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के सचिव का चुनाव जीतने के बाद सारण में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। वहीं यह चुनाव राजीव प्रताप रूढ़ी और संजीव बालियान दोनों के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न बन चुका था। लेकिन काफी कांटे की टक्कर के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने चुनाव जीत लिया है सांसद रूडी को 391 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और पश्चिमी यूपी से पूर्व सांसद संजीव बालियान को 291 वोट मिले इस प्रकार लगभग 100 वोटो से रूढ़ी ने यह फतह हासिल की है।

राजीव प्रताप रूढ़ी ने बताया कि क्लब के सचिव पद के अलावा 11 अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ और सभी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 25 राउंड की गणना के बाद सुबह परिणाम घोषित किया गया । और राजीव प्रताप रूडी की जीत हुई है। वही राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि यह चुनाव पक्ष विपक्ष दोनों दलों के सांसदों ने वोट देकर उन्हें विजई बनाने का काम किया है इसके लिए मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। गौर तलब है कि सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी एक सांसद के साथ-साथ एक कमर्शियल पायलट, वकील और प्रोफेसर भी है। सांसद रूडी बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते हैं और सारण लोकसभा सीट से वह इस बार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाते हुए लोकसभा में पहुंचे हैं उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री रावडी देवी, चंद्रिका राय और इस बार राबड़ी देवी और लालू यादव की सुपुत्री रोहिणी आचार्य को हराकर हैट्रिक लगाया है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular