25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जंगल में घिर गए साइबर ठग जामताड़ा पुलिस का शिकंजा…

जामताड़ा: अंधेरा घिरने से पहले ही करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पलास जंगल के पास पुलिस का घेरा कस चुका था गुप्त सूचना थी कि इलाके के कुख्यात साइबर ठग यहां सौदा पक्का करने वाले हैं.

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आदेश दिया और पु०नि० अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०अ०नि० हीरालाल महतो, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम सहित एक विशेष टीम तैयार हुई जंगल के रास्तों पर चुपचाप बढ़ती पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की तो दो ठगों के हाथ से मोबाइल और नकदी छूटकर जमीन पर गिर पड़ी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रधुम कापड़ी (21 वर्ष) और मिठुन कापड़ी (24 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई तलाशी में 1,37,500 रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन, 06 सिम कार्ड, 03 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 02 आधार कार्ड और 02 मोटरसाइकिल बरामद हुई पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फोन पर खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर PNB और अन्य बैंकों के ग्राहकों को डराते थे कि उनका क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने वाला है.

इसके बाद वे पीड़ितों के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर बैंक कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी चुरा लेते थे और खातों से रकम साफ कर देते थे इनका नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 55/25, दिनांक 13.08.2025, IT Act और Telecommunications Act सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के और सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे होंगे जामताड़ा से शेख शमीम की रिपोर्ट

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular