28.5 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

वो पत्नी थी या प्रेम में अंधी का’तिल, क्या बोल गये SSP…

राँची: जिसने सात फेरे लिये थे, उसी ने साजिश रची थी। जिसने कभी साथ जीने की कसम खाई थी, उसी ने प्रेमी संग मिलकर पति की सांसें छीन लीं। राजधानी रांची से सटे पिठौरिया थाना क्षेत्र के मौवनाजारा गांव में 20 अगस्त की रात जो हुआ, उसने रिश्तों पर से भरोसा और मोहब्बत पर से यकीन दोनों हिला कर रख दिया।

मौत की पटकथा आठ सालों से लिखी जा रही थी…
लुम्बा उरांव, एक आम आदमी, जिसके नाम में कोई ख्याति नहीं, लेकिन किस्मत ऐसी लिखी गई कि वह अपने ही घर में पराया बन गया। उसकी पत्नी गीता देवी पिछले आठ वर्षों से इरफान अंसारी नामक युवक से अवैध प्रेम-संबंध में थी। इस रिश्ते को छुपाने की बजाय, वो दिन-ब-दिन और गहराता चला गया, यहां तक कि डेढ़ साल पहले गीता देवी ने अपना घर छोड़ इरफान के साथ रहना शुरू कर दिया। लुम्बा की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिये, उसके कमरे में CCTV कैमरा लगवाया गया, जिसका सीधा एक्सेस गीता और इरफान, दोनों के पास था। ये प्रेम अब ‘जुनून’ बन चुका था और लुम्बा उरांव उसके रास्ते की दीवार।

19 को बना ‘बहाना’, 20 को लिख दी गई हत्या की इबारत…
एक योजना तैयार की गई, मौत को धीरे-धीरे पिलाने की। फोन कर बोला, कांके आ जाइये।” 20 अगस्त को लुम्बा, जो शायद दिल में अब भी पत्नी के लिये कोई कोना बचाये हुये था, कांके पहुंचा। वहां इरफान ने उसका स्वागत शराब से किया, लेकिन इस बार शराब में प्यार नहीं, मौत घुली थी। नींद की गोलियां, नशे की दवा और फिर कार में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मासूमियत के चेहरे पर धोखे का पर्दा डालकर, वो लाश बन गया, जिसे सिमलबेड़ा रास्ते पर फेंक दिया गया।

8 घंटे में खुला राज
रांची पुलिस के लिये यह सिर्फ एक हत्या नहीं थी, यह सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं की हत्या थी। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने 8 घंटे में इस रहस्य से पर्दा उठा दिया। टीम की अगुवाई DSP अमर कुमार पांडेय और कांके के थानेदार अभय कुमार कर रहे थे। इरफान अंसारी और गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। गीता देवी, जो कभी लुम्बा की जीवन संगिनी थी, अब इरफान की ‘साजिश संगिनी’ बन चुकी थी। उसने केवल पति की हत्या नहीं की, उसने विश्वास की भी हत्या की। इस हत्याकांड में इस्तेमाल मारुति ओमनी कार, बाइक, खाली बोतलें , नींद की गोलियां, CCTV फुटेज, और मोबाइल फोन जो अब सबूत बन गये हैं। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान ने मीडिया के सामने किया।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular