25.9 C
Jharkhand
Tuesday, August 25, 2026

तलाक के बाद साथ रहना चाहा कपल ने, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ठुकराई अपील – कहा, कोर्ट भावनाओं से नहीं, तथ्यों से चलता है…

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक दिलचस्प मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए तलाकशुदा दंपती की दोबारा साथ रहने की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायिक फैसले भावनाओं पर नहीं, तथ्यों और कानून पर आधारित होते हैं।

क्या है मामला?

बिलासपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका निवासी युवक से शादी की थी। समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ा और 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी। फैमिली कोर्ट ने कूलिंग पीरियड हटाते हुए 2025 में तलाक मंजूर किया।

तलाक के कुछ महीनों बाद दोनों ने फिर से साथ रहना शुरू कर दिया और आपसी संबंधों में सुधार का हवाला देते हुए पत्नी की ओर से हाई कोर्ट में अपील दायर की गई, जिसमें साथ घूमने-फिरने, शादी की सालगिरह मनाने की तस्वीरें और आर्थिक लेन-देन के सबूत भी पेश किए गए।

हाई कोर्ट का दो टूक जवाब

हाई कोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था और उस समय कूलिंग पीरियड को हटवाने की खुद पहल की थी, जिससे स्पष्ट है कि उस समय संबंधों को सुधारने की कोई मंशा नहीं थी। अब सिर्फ भावनात्मक आधार पर तलाक को पलटना कानूनन उचित नहीं है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि तलाक का निर्णय साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर लिया गया था और उस फैसले के खिलाफ इस तरह की अपील कानूनी रूप से मान्य नहीं है।

कानूनी विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

विवाह कानून के जानकारों के अनुसार, एक बार आपसी सहमति से लिया गया तलाक अंतिम माना जाता है, और यदि तलाकशुदा दंपती दोबारा साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें नई शादी करनी होती है, न कि पुराने फैसले को रद्द कराने की कोशिश।

न्यायालय की टिप्पणी:

“कोर्ट भावनाओं से नहीं, तथ्यों और कानून से चलता है। आपसी सहमति से दिया गया तलाक पलटा नहीं जा सकता।”

 

spot_img
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45
Video thumbnail
थानेदार के साथ हॉट टॉक और अपशब्द मामले मेंविधायक जयराम महतो ने क्या कहा सुनिए...
01:05
Video thumbnail
बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले और बगैर सीट बेल्ट कार ड्राइव करने वालों को स्कूली छात्राओं ने राखीबांधकर
04:52
Video thumbnail
धनबाद के इस सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक के भरोसे 150 बच्चों का भविष्य, ऐसे में कैसे पढ़ेंगे और
03:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular